Posts

Showing posts from December, 2025

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर रा.उ.मा.वि. माचाड़ी में सुशासन दिवस पर शपथ का आयोजन

Image
विद्यालय में आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस मनाया गया । इस दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन शपथ दिलवाई गई ।                             सुशासन शपथ मैं पूर्ण सत्यनिष्ठा से शपथ लेता / लेती हूं कि मैं बिना भय एवं पक्षपात के अपने राजकीय कार्यों का निष्पादन करूंगा /करूंगी । मैं राज्य के सतत विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा /करूंगी । मैं राज्य के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए एवं राजकीय कार्यो के समय पर निष्पादन के लिए सत्य निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा / रहूंगी । मैं आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के माध्यम से राजकीय कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण संपादन हेतु उत्तरोत्तर प्रयासरत रहूंगा / रहूंगी । ...

सर्दी को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में भामाशाहों द्वारा छात्रों को जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया ।

Image
दिनांक 23 दिसम्बर 2025 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सर्दी को देखते हुए भामाशाहों द्वारा जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक एसीबीओ रामस्वरूप मीणा की उपस्थिति में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल व समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत माचाड़ी के भामाशाहों के सहयोग से कक्षा एक से 10 तक सभी विद्यार्थियों को जर्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित भामाशाह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन चंद बटवाडा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश रावत, डालचंद सैनी नवल रावत श्री राम सैनी अनिल काट दीनदयाल काठ शंभू दयाल जांगिड़ विमलेश भदोरिया महेश चंद बटवाडा आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही । प्रधानाचार्य द्वारा सभी व्यक्तियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया ।

Image
श्रीमान निदेशक महोदय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर एवं अलवर जिला कलेक्टर महोदया के आदेशों की अनुपालना में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 18 दिसंबर 2025 को स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी (रैणी) अलवर से माचाड़ी ग्राम तक लोगों की पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेद प्रभात रैली निकाली गयी ।

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।

Image
दिनांक 16 दिसम्बर 2025 श्रीमान निदेशक महोदय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर एवं अलवर जिला कलेक्टर महोदया के आदेशों की अनुपालना में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी (रैणी) अलवर में 1 घंटे (10:00A.M. से 11:00 A.M. तक) का विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।