Posts

माचाड़ी ग्राम पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

Image
आज विद्यालय के विद्यार्थियों व समस्त शिक्षकों द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्थानीय विद्यालय से माचाड़ी चौराहे, पंचायत भवन होते हुए ग्राम पंचायत माचाड़ी में तिरंगा रैली निकाली गई । इस तिरंगा रैली में सभी विद्यार्थी व शिक्षकों द्वारा देश भक्ति के नारे लगाए गए तथा सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया ।  इस तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत की गई।  इस तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति भावना जागृत करना, ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और जन-जन को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधना है।

वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर व खेल मैदान में लगाये गये 500 पौधे

Image
वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर व खेल मैदान में दिनांक 30 जुलाई व 31 जुलाई को वृक्षारोपण किया गया । इस अभियान मे सरपंच प्रतिनिधि श्री आनन्द सिंह, श्री मुकेश बटवाड़ा, श्री किशन जी बटवाड़, श्री लक्ष्मीनारायण जी, विद्यालय उपप्रधानाचार्य श्री केवलराम मीना व विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा पेड़ लगाये गये।  इस अभियान में पीपल, नीम, बेल, करंज, तुलसी, आम, अशोक, करंज, नीबू आदि के 500 पेड़ लगाये गये।

विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए 250 पौधे

Image
आज दिनांक 22 जुलाई 2026 विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों जैसे पीपल, नीम, बेल, अशोक, बड़, मोरपंख, कैर, करंज, आंवला, नींबू के 250 पौधे लगाये गये। इस अभियान में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री पंकज खंडेलवाल व अलवर ADEO द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

भामाशाह ने स्थानीय विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, सरपंच ने किया उद्घाटन।

Image
माचाडी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह एवं राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में कनिष्ठ लेखाकार दिनेश कुमार शर्मा ने अपने पिता लेक्चरार लालाराम शर्मा की प्रेरणा से एक वाटर कूलर भेंट किया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन ग्राम पंचायत माचाड़ी की सरपंच श्रीमती इंदु देवी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल ने भामाशाह दिनेश कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होने के साथ-साथ उनकी मूलभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में किशन बटवाड़ा, रामनिवास जांगिड़,श्रमजीवी पत्रकार संघ तथा वॉइस ऑफ मीडिया के तहसील उपाध्यक्ष व अन्य संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Image
स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के स्टाफ,  विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया ।  कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल द्वारा सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की  है जो व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आधुनिक रूप से सशक्त बनाता है । इस अवसर पर शिक्षक नरपत सिंह यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास की जानकारी दी ।  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया ।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ।

Image
आज दिनांक 14.4.2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी टैलेंट सर्च एग्जाम 2026 व कैरियर काउंसलिंग का आयोजन ALLEN कोचिंग सेंटर अलवर के सहयोग से किया गया । जिसमें माचाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के आसपास के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवा कर बढ़ चढ़कर भाग लिया । यह परीक्षा 3 ग्रुपों कक्षा 6 से 8 , कक्षा 9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12 में आयोजित हुई।  प्रथम ग्रुप कक्षा 6 से 8 में अंश शर्मा प्रथम स्थान, प्रिंस कुमार द्वितीय व कवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे । इसी प्रकार द्वितीय ग्रुप कक्षा 9 व 10 में विहान कच्छावा प्रथम स्थान, लक्ष्य कुमार शर्मा द्वितीय स्थान व कोमल यादव तृतीय स्थान पर रहे । तृतीय ग्रुप कक्षा 11 व 12 में किरण सैनी प्रथम स्थान, अनुज कोलावत द्वितीय व तमन्ना नरूका तृतीय स्थान पर रहे । इन विजेता विद्यार्थियों में 6 विद्यार्थी राजकीय विद्यालय तथा 3 प्राइवेट विद्यालय के है।  इस परीक्षा में प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को क्रमशः 1100 रू, 501रू व 251रू व मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप दि...

माचाड़ी में प्रवेश रैली का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ स्वागत सम्मान।

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को प्रवेशोत्सव के तहत भव्य प्रवेश रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसीबीईओ रामस्वरूप मीणा,ग्राम पंचायत माचाड़ी सरपंच पति आनंद सिंह,एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य लक्ष्मी नारायण सैनी एवं मुकेश रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभावान बच्चों के जुलूस को रैली के रूप में गांव में होकर निकाला गया। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर ग्राम पंचायत क्षेत्र सहित आस-पास के गांवों—नयागांव,दलालपुरा एवं बैरवा बस्ती माचाड़ी में होकर निकाली गई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य केवल राम मीणा एवं वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष भागचंद वर्मा,अध्यापिका अंजु गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित क...