भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर रा.उ.मा.वि. माचाड़ी में सुशासन दिवस पर शपथ का आयोजन
विद्यालय में आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस मनाया गया । इस दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन शपथ दिलवाई गई ।
सुशासन शपथ
मैं पूर्ण सत्यनिष्ठा से शपथ लेता / लेती हूं कि मैं बिना भय एवं पक्षपात के अपने राजकीय कार्यों का निष्पादन करूंगा /करूंगी ।
मैं राज्य के सतत विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा /करूंगी ।
मैं राज्य के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए एवं राजकीय कार्यो के समय पर निष्पादन के लिए सत्य निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा / रहूंगी ।
मैं आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के माध्यम से राजकीय कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण संपादन हेतु उत्तरोत्तर प्रयासरत रहूंगा / रहूंगी ।
Comments
Post a Comment