सर्दी को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में भामाशाहों द्वारा छात्रों को जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया ।

दिनांक 23 दिसम्बर 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सर्दी को देखते हुए भामाशाहों द्वारा जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक एसीबीओ रामस्वरूप मीणा की उपस्थिति में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल व समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत माचाड़ी के भामाशाहों के सहयोग से कक्षा एक से 10 तक सभी विद्यार्थियों को जर्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित भामाशाह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन चंद बटवाडा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश रावत, डालचंद सैनी नवल रावत श्री राम सैनी अनिल काट दीनदयाल काठ शंभू दयाल जांगिड़ विमलेश भदोरिया महेश चंद बटवाडा आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही । प्रधानाचार्य द्वारा सभी व्यक्तियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर रा.उ.मा.वि. माचाड़ी में सुशासन दिवस पर शपथ का आयोजन

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।