Posts

Showing posts from April, 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ।

Image
आज दिनांक 14.4.2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी टैलेंट सर्च एग्जाम 2026 व कैरियर काउंसलिंग का आयोजन ALLEN कोचिंग सेंटर अलवर के सहयोग से किया गया । जिसमें माचाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के आसपास के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवा कर बढ़ चढ़कर भाग लिया । यह परीक्षा 3 ग्रुपों कक्षा 6 से 8 , कक्षा 9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12 में आयोजित हुई।  प्रथम ग्रुप कक्षा 6 से 8 में अंश शर्मा प्रथम स्थान, प्रिंस कुमार द्वितीय व कवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे । इसी प्रकार द्वितीय ग्रुप कक्षा 9 व 10 में विहान कच्छावा प्रथम स्थान, लक्ष्य कुमार शर्मा द्वितीय स्थान व कोमल यादव तृतीय स्थान पर रहे । तृतीय ग्रुप कक्षा 11 व 12 में किरण सैनी प्रथम स्थान, अनुज कोलावत द्वितीय व तमन्ना नरूका तृतीय स्थान पर रहे । इन विजेता विद्यार्थियों में 6 विद्यार्थी राजकीय विद्यालय तथा 3 प्राइवेट विद्यालय के है।  इस परीक्षा में प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को क्रमशः 1100 रू, 501रू व 251रू व मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप दि...

माचाड़ी में प्रवेश रैली का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ स्वागत सम्मान।

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को प्रवेशोत्सव के तहत भव्य प्रवेश रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसीबीईओ रामस्वरूप मीणा,ग्राम पंचायत माचाड़ी सरपंच पति आनंद सिंह,एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य लक्ष्मी नारायण सैनी एवं मुकेश रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभावान बच्चों के जुलूस को रैली के रूप में गांव में होकर निकाला गया। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर ग्राम पंचायत क्षेत्र सहित आस-पास के गांवों—नयागांव,दलालपुरा एवं बैरवा बस्ती माचाड़ी में होकर निकाली गई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य केवल राम मीणा एवं वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष भागचंद वर्मा,अध्यापिका अंजु गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित क...

बोर्ड परीक्षा परिणाम व नव-प्रवेश उत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थियों को वितरित की गई नई पुस्तकें

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,माचाड़ी में बुधवार, 01 अप्रैल 2026 को नव-प्रवेश उत्सव एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीबीईओ रामस्वरूप मीना ने की। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। वहीं नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का भी तिलक, माला व मिठाई के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों का सम्मान भी किया गया, वहीं अभिभावकों व विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय का कक्षा 12 (कला एवं विज्ञान वर्ग) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें अल्का सैनी ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। राधा सैनी 80.60% अंकों के साथ द्वितीय तथा हीना वर्मा 80.40% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा 10 के परिणाम में ममता बाई सैनी ने 88.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विष्णु कुमार सैनी 88.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि त्रिशला ने 86.33% अंक प्राप्त कर तृती...