राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ।
आज दिनांक 14.4.2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी टैलेंट सर्च एग्जाम 2026 व कैरियर काउंसलिंग का आयोजन ALLEN कोचिंग सेंटर अलवर के सहयोग से किया गया । जिसमें माचाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के आसपास के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवा कर बढ़ चढ़कर भाग लिया । यह परीक्षा 3 ग्रुपों कक्षा 6 से 8 , कक्षा 9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12 में आयोजित हुई।
प्रथम ग्रुप कक्षा 6 से 8 में अंश शर्मा प्रथम स्थान, प्रिंस कुमार द्वितीय व कवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे । इसी प्रकार द्वितीय ग्रुप कक्षा 9 व 10 में विहान कच्छावा प्रथम स्थान, लक्ष्य कुमार शर्मा द्वितीय स्थान व कोमल यादव तृतीय स्थान पर रहे । तृतीय ग्रुप कक्षा 11 व 12 में किरण सैनी प्रथम स्थान, अनुज कोलावत द्वितीय व तमन्ना नरूका तृतीय स्थान पर रहे । इन विजेता विद्यार्थियों में 6 विद्यार्थी राजकीय विद्यालय तथा 3 प्राइवेट विद्यालय के है।
इस परीक्षा में प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को क्रमशः 1100 रू, 501रू व 251रू व मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप दिये गये । सभी विजेताओं को ALLEN कोचिंग सेंटर अलवर के प्रमुख सौरभ कटारिया, SMC/SDMC सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण सैनी, श्री मुकेश कुमार रावत, श्री किशन चंद बटवाड़ा, सरपंच श्री आनंद सिंह नरूका व शिक्षा विभाग से ACBEO श्री रामस्वरूप मीणा व स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज खंडेलवाल और समस्त स्टाफ के माध्यम पुरस्कृत किया गया ।
ALLEN कोचिंग सेंटर अलवर के डायरेक्टर श्री सौरभ कटारिया जी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नीट व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने के लिए मोटिवेशन किया गया तथा अंत में प्रधानाचार्य श्री पंकज खंडेलवाल जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।
राजस्थान ग्रामीण बैंक के सहयोग से छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रचार प्रसार सामग्री प्रदान की गई वाइस प्रिंसिपल श्री केवल राम मीणा व श्री समर्थ लाल मीणा, श्री बनवारी लाल मीणा, व्याख्याता श्री जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष भागचंद वर्मा और मंच का संचालन करने वाले श्री नरपत सिंह यादव आदि के सहयोग से कार्य को संपन्न करवाया गया ।
Comments
Post a Comment