माचाड़ी ग्राम पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली


आज विद्यालय के विद्यार्थियों व समस्त शिक्षकों द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्थानीय विद्यालय से माचाड़ी चौराहे, पंचायत भवन होते हुए ग्राम पंचायत माचाड़ी में तिरंगा रैली निकाली गई । इस तिरंगा रैली में सभी विद्यार्थी व शिक्षकों द्वारा देश भक्ति के नारे लगाए गए तथा सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया । इस तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत की गई। 
इस तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति भावना जागृत करना, ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और जन-जन को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधना है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर रा.उ.मा.वि. माचाड़ी में सुशासन दिवस पर शपथ का आयोजन

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।