वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर व खेल मैदान में लगाये गये 500 पौधे
वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर व खेल मैदान में दिनांक 30 जुलाई व 31 जुलाई को वृक्षारोपण किया गया । इस अभियान मे सरपंच प्रतिनिधि श्री आनन्द सिंह, श्री मुकेश बटवाड़ा, श्री किशन जी बटवाड़, श्री लक्ष्मीनारायण जी, विद्यालय उपप्रधानाचार्य श्री केवलराम मीना व विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा पेड़ लगाये गये।
इस अभियान में पीपल, नीम, बेल, करंज, तुलसी, आम, अशोक, करंज, नीबू आदि के 500 पेड़ लगाये गये।
Comments
Post a Comment