राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में उसका पूरा मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल द्वारा सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की है जो व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आधुनिक रूप से सशक्त बनाता है । इस अवसर पर शिक्षक नरपत सिंह यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास की जानकारी दी ।
Comments
Post a Comment