राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ संपन्न।

आज दिनांक 22 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सातवें दिन संपन्न होने से पहले स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय में विद्यालय के खेल मैदान की साफ सफाई का कार्य किया उसके पश्चात सभी दलनायक व स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के साथ राष्ट्र सेवा की महत्वता के बारे में जानकारी दीऔर सभी ने नाश्ता और भोजन का आनंद लिया और कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा स्वयंसेवकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन दिवस पर उपस्थित सदस्य शिविर प्रभारी केवल राम मीणा के साथ महेंद्र शर्मा,भूगोल के व्याख्याता जितेन्द्र सिंह और गणमान्य प्रबुद्ध लोग मोजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर रा.उ.मा.वि. माचाड़ी में सुशासन दिवस पर शपथ का आयोजन

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।